फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2020: 12वीं के बाद बनें वीडियो एडिटर, लें संबंधित कोर्सेस की जानकारी

Mon, 18 May 2020 07:23 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
video editor
विज्ञापन

देश भर के स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और मार्च के बाद से परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन की तिथि को भी आगे बढ़ा दिया है। खास बात ये है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गई। छात्र-छात्राओं को अब परीक्षा के परिणामों का इंतजार है। अपना समय व्यर्थ करने की बजाय छात्र-छात्राएं अपने भविष्य के बारे में सोचें। यह समय उत्तम है। यहां  हम आपको एक ऐसी फील्ड के बारे में बता रहे हैं जिससे माध्यम से आप प्राइवेट नौकरी के साथ सरकारी नौकरी भी पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर रहकर अपना ज्यादा समय लोग फोन के साथ बिता रहे हैं। फोन में मौजूद एप्स जैसे- व्हॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर आदि से इससे अलग लाइक, टिकटोक आदि पर वीडियो बनाना और यूट्यूब पर अपलोड करना चलन में है। लेकिन इसी चलन को करियर के रूप में देखा जाए तो भविष्य सुनहरा बन सकता है। यहां हम बात वीडियो एडिटर की कर रहे हैं। आपने देखा होगा फिल्मों या सीरियल्स में किसी भी सीन को अलग तरीके से और तय समय पर लोगों को दिखाया जाता है। इसका पूरा श्रेय केवल वीडियो एडिटर को जाता है।  कैसे बन सकते हैं वीडियो एडिटर...

  • किसी के पास क्रिएटिव माइंड या आइडिया है तो वे इस फील्ड को आसानी से अपना सकते हैं।
  • इसके अलावा आपको टेक्निकल स्किल्स का ज्ञान होना भी बेहद जरूरी है। टेक्निकल स्किल्स को खुद से सीखना मुमकिन नहीं।
  • अगर वीडियो एडिटिंग की पढ़ाई की जाए तो ये आपको ऊंचाईयों के उस मोड तक पहुंचा सकता है जहां आप अपने सपने आसानी से पूरे कर सकते हैं।
  • जैसा की नाम से ही पता चल रहा है, वीडियो एडिटर का काम वीडियो एडिट करना है।
  • कैमरा मैन अपने कमरे में कुछ रॉ फोटोज या वीडियो क्लिप कैद कर लेता है। और जब वो फोटो या क्लिप एक एडिटर के पास पहुंचती है तो वे इम फोटोज या क्लिप्स को मीनिंग फुल मैसेज के रूप में परिवर्तित कर देता है। क्योकि यह प्रोडक्शन प्रोसेस के मुताबिक काम करता है इसलिए ये कहानी के आधार पर ही वीडियो बनाता है।
  • ज्यादातर ऑर्गेनाइजेशन को वीडियो एडिटर्स की जरूरत पड़ती ही है। मार्केट में न्यूज चैनल, प्रोडक्शन हाउस, ऑनलाइन मीडिया हाउस, यूट्यूब चैनल आदि जहगों पर वीडियो एडिटर की मांग है।
  • अगर देखा जाए तो ट्रेंड में चल रहा ये कोर्स आपको घर-घर बैठे-बैठे भी जॉब के अनेकों अवसर दे सकता है। जी हां अपना खुद का चैनल खोलकर, खुद की वीडियो बनाकर, खुद से एडिट करके एक अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
  • समय बहुत तेजी से गुजर रहा है और ऐसे में टेक्नोलॉजी में अनेकों बदलाव हो रहे हैं। एक वीडियो एडिटर का समय के साथ चलना बेहद जरूरी है। अगर आप पीछे छूट गए तो ज्यादा मेहनत के साथ ज्यादा परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। नए सॉफ्टवेयर्स को समय-समय पर सीखते रहें। अलग शब्दों में कहा जाए तो अपनी नॉलेज को अपडेट करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें