फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2020: तैयारियां शुरू, एक हफ्ते में नहीं किया सुधार तो रद्द होंगें केंद्र

Thu, 21 Nov 2019 08:40 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2020 (UP Board Exam 2020) को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा को पूरी तरह नकल रहित बनाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए समय-समय पर बैठकें हो रही हैं, और जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में नकल रहित बोर्ड परीक्षा कराने के लिए विभाग सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहा है। विभाग का कहना है कि इसके लिए विद्यार्थियों पर खास नजर रहेगी। इसकी तैयारी विभाग ने अभी से शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें : देश के टॉप 10 केंद्रीय विवि में कितनी है हॉस्टल फीस, JNU से ज्यादा या कम

स्कूलों को चेतावनी

इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए स्कूलों को एक सप्ताह के अंदर अपने ऑडियो-वीडियो कैमरे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर संबंधित स्कूल ऐसा नहीं करते तो उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। यानी उस केंद्र को रद्द भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस बार बोर्ड की परीक्षा में पिछले वर्ष की तुलना में करीब तीन हजार ज्यादा छात्र बैठने जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान नकल न हो सके, इस पर शिक्षा विभाग की खास नजर है। इसीलिए परीक्षा केंद्रों को तमाम इंतजाम दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। साथ ही, शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर औचक निरीक्षण करने की योजना भी तैयार की है, ताकि खामियों को पकड़ा जा सके।

ये भी पढ़ें : समय हमेशा आगे ही क्यों जाता है, पीछे गया तो खत्म हो जाएगा ब्रह्मांड, जानें कैसे

प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी

यूपी बोर्ड 2020 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर 2019 से शुरू होंगी। दो चरणों में होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाएं 13 जनवरी तक पूरी होंगी। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 से 29 दिसंबर के बीच होंगी। इसमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, मिर्जापुर, देवीपाटन एवं बस्ती मंडल के छात्र-छात्राएं होंगे। 30 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी, इसमें अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, वाराणसी तथा गोरखपुर मंडल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें