यूपी बोर्ड पर क्या है अपडेट
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च 2025 को समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू होने की योजना है। अनुमान है कि 15-16 दिनों में मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा, और अप्रैल के अंत तक परीक्षा परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।
परीक्षाओं के बाद 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली का त्योहार है। ऐसे में दो दिनों तक मूल्यांकन केंद्रों तक कॉपियों को पहुंचाने में दिक्कत हो सकती है। इसी कारण, उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बोर्ड विशेष रणनीति बना रहा है।