फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP B.Ed Result: कल जारी होगा यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने किया आधिकारिक एलान

Mon, 16 Jun 2025 03:15 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP B.Ed Result: बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी ने एलान किया है कि उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम कल, 17 जून को घोषित किया जाएगा।  
 
विज्ञापन
UP BEd Result - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP BEd Result: उत्तर प्रदेश में बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की गई संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम अब अभ्यर्थियों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी ने एलान किया कि परीक्षा के परिणाम कल यानी 17 जून 2025 को विधिवत रूप से घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षा में प्रदेश के 69 जिलों में कुल 761 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 3,44,546 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 1,96,700 महिला एवं 1,47,846 पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे।



बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाटनी ने जानकारी दी कि परीक्षा का मूल्यांकन पूर्ण निष्पक्षता और रिकॉर्ड समय में किया गया है।  

यह घोषणा लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पुस्तकालय भवन में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की जाएगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय, राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, तथा प्रमुख सचिव श्री एम.पी. अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

परिणाम की घोषणा होने पर परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए चरणो का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
  • पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधाकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in. पर जाएं।
  • अब ऊपर ही दिख रहे "UTTAR PRADESH B.ED. JOINT ENTRANCE EXAMINATION 2025" बटन पर क्लिक करें।
  • आपको एक नये पेज पर पुनर्निर्देशित कर दिया जाएगा।
  • अब अगले चरण में "CLICK HERE TO DOWNLOAD SCORE CARD" वाले बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपसे लॉगिन डिटेल मांगी जाएंगी।
  • अपनी उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें