राउंड 1 में सीट मिलने पर क्या करना होगा?
यदि किसी अभ्यर्थी को राउंड 1 में सीट अलॉट होती है, तो उसे कुछ महत्वपूर्ण चरणों का पालन करना अनिवार्य होगा। सबसे पहले उम्मीदवार को अपनी आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा। इसके बाद, संबंधित कोर्स की निर्धारित फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। फीस जमा करने के बाद अभ्यर्थी को अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना होगा। अंतिम चरण में, उम्मीदवार को यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना आवश्यक होगा, ताकि उनका प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से सुनिश्चित हो सके।
UP BEd Seat Allotment Result 2025: स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “UP BEd JEE Counselling 2025” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “Seat Allotment Result” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- लॉगिन के लिए Application Number / Roll Number और पासवर्ड दर्ज करें।
- सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।