फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP B.ED JEE RESULT 2020: आज जारी हो सकते हैं परिणाम, ऐसे करना होगा चेक

Sat, 05 Sep 2020 02:51 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

UP Bed Joint  Entrance Exam Result 2020: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 के परिणाम आज यानि 5 सितंबर को घोषित हो सकते हैं। आपको बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन परीक्षाओं के परिणाम  घोषित करेगा।  उम्मीदवारों को सलाद दी जाती है कि वे लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। इसके अलावा परिणाम देखने के लिए खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।

बता दें कि यह परीक्षा  9 अगस्त, 2020 को आयोजित की गई थी। इसके लिए उत्तर प्रदेश के 73 जिलों में 1,089 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा देने के लिए 4.32 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जबकि परीक्षा के दिन कुल 3,57,064  उम्मीदवारों ने ही हिस्सा लिया। कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा को लेकर इस बार की परीक्षा में विशेष सावधानियां बरती गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों और कर्मचारियों के लिए फेस मास्क लगाना अनिवार्य किया गया था। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था की गई थी और  सभी केंद्रों पर एक सैनिटाइजेशन प्रभारी भी नियुक्त किए गए थे।  

 

UP Bed Joint  Entrance Exam Result 2020: ऐसे देखें परिणाम –

चरण – 1 सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

चरण – 2 उसके बाद होमपेज पर दिए गए लिंक 'JEE B.ED Result 2020' पर क्लिक करें।

चरण – 3 फिर एक नया पेज खुलेगा। जरूरी जानकारी दर्ज करें।

चरण – 4 उसके बाद Submit विकल्प पर क्लिक करें।

चरण – 5 फिर परिणाम आपके सामने स्क्रीन पर होगा। उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर संभालकर रखें

 

UP Bed Joint  Entrance Exam Result 2020: ये रहा डायरेक्ट लिंक –

https://cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/1936/64585/login.html

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें