काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज
काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कुछ अहम दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इसलिए सभी कागजात पहले से तैयार रखें, ताकि दाखिले के समय कोई परेशानी न हो। नीचे जरूरी दस्तावेजों की सूची दी जा रही है:
- यूपी बीएड जेईई 2025 स्कोरकार्ड
- काउंसलिंग कॉल लेटर / रैंक कार्ड
- हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र (स्कूल/कॉलेज से)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / अन्य मान्य सरकारी आईडी)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
काउंसलिंग फीस कितनी है?
यूपी बीएड काउंसलिंग 2025 प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को कुल 5750 रुपए का भुगतान करना होगा। इसमें पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को 750 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क और सीट स्वीकृति के लिए 5,000 रुपए का शुल्क देना होगा। यदि किसी अभ्यर्थी को सीट आवंटित नहीं होती है, तो 5000 रुपए का अग्रिम कॉलेज शुल्क उसी के बैंक खाते में रिफंड (वापसी) कर दिया जाएगा, जो उसने पंजीकरण के समय शुल्क भुगतान हेतु उपयोग किया था।
यहां देखें बीएड काउंसलिंग शेड्यूल का नोटिस
एक जून को प्रवेश परीक्षा, 17 जून को नतीजे
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा एक जून को प्रदेश के 69 जिलों में 751 परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। परिणाम 17 जून को घोषित हुए थे, जिसमें 3.04 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। हालांकि, काउंसलिंग प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन यह अब 20 दिन की देरी से 30 जुलाई से आरंभ हो गई है।