स्ट्रे वैकेंसी राउंड-3 के लिए जरूरी निर्देश
राजकीय और निजी क्षेत्र के आयुष कॉलेजों में स्ट्रे वैकेंसी राउंड-3 की काउंसलिंग के तहत मिलने वाली प्रोविजनल आवंटित सीट पर अभ्यर्थी का प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नोडल सेंटर पर उपस्थित होना भी जरूरी है।
वे उम्मीदवार जिन्होंने राउंड-1, 2 या 3 में पंजीकरण तो कराया था, लेकिन उन्हें कोई सीट नहीं मिली, उन्हें स्ट्रे वैकेंसी राउंड-3 के लिए फिर से पंजीकरण शुल्क के रूप में 1,000 रुपये जमा करने होंगे।
वहीं, स्ट्रे वैकेंसी राउंड-1 और राउंड-2 में 1,000 रुपये शुल्क देकर रजिस्ट्रेशन कर चुके अभ्यर्थियों को राउंड-3 में दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।