सीट मिलने पर प्रवेश अनिवार्य
- जिन्होंने पहले राउंड पहला, दूसरा, तीसरा या स्ट्रे वैकेंसी राउंड-1 में सीट प्राप्त की है, वे स्ट्रे वैकेंसी राउंड-2 में शामिल नहीं हो सकेंगे।
- स्ट्रे वैकेंसी राउंड-2 में जो भी उम्मीदवार को Provisional Seat (अस्थायी सीट) मिलेगी, उसे कॉलेज में प्रवेश लेना जरूरी है।
- इसके लिए उम्मीदवार को अपने मूल दस्तावेज (Original Documents) के सत्यापन हेतु नोडल सेंटर पर उपस्थित होना होगा।
- यदि उम्मीदवार ऐसा नहीं करता है, तो जमा की गई पूरी सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी।
- जिन उम्मीदवारों को AACCC-2025 ने अयोग्य घोषित किया है, वे इस काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेंगे।
- जो उम्मीदवार पहले किसी भी राउंड में पंजीकृत नहीं हुए थे, उन्हें स्ट्रे राउंड-2 के लिए 2,000 रुपये पंजीकरण शुल्क और धरोहर राशि (Security Amount) जमा करनी होगी।
- ऐसे उम्मीदवारों को स्ट्रे राउंड-2 में शामिल होने के लिए 1,000 रुपये अतिरिक्त पंजीकरण शुल्क के साथ फिर से पंजीकरण करना होगा।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का स्थान
दस्तावेज सत्यापन के लिए नोडल सेंटर यह रहेगा
राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, हैनीमेन चौराहा, विराज खंड-1, गोमती नगर, लखनऊ