UP 10th-12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने 2025 की 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं और अब छात्रों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि साइंस और गणित के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्हें 12वीं में कितने अंक हासिल करने चाहिए। अगर आप इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य तकनीकी कोर्स में दाखिला लेने का सोच रहे हैं।
UP 12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने 2025 की 12वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं और अब छात्रों के सामने अपने भविष्य को दिशा देने का समय आ गया है। खासकर वे छात्र जिन्होंने साइंस और गणित विषयों के साथ पढ़ाई की है और अब इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य तकनीकी क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि इन कोर्सेज में दाखिले के लिए 12वीं में कितने अंक लाना अनिवार्य है। उच्च शिक्षा के लिए सिर्फ पास होना काफी नहीं होता, बल्कि कई प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए न्यूनतम प्रतिशत की शर्त होती है, साथ ही कई प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी जरूरी होती है।
विज्ञापन
अगर आप ने अभी तक अपने नतीजे नहीं देखें हैं, तो अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं।
अगर आप इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों में कम से कम 60% से 75% अंक होना जरूरी होता है। अब जब यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं, तो जिन छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, वे जेईई मेन या जेईई एडवास्ड जैसी प्रवेश परीक्षाओं के स्कोर के आधार पर शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे आईआईटी और एनआईटी में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिनके अंक थोड़े कम हैं, उनके लिए भी कई निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के अवसर खुले हैं, जहां न्यूनतम योग्यता आमतौर पर 60% होती है।
मेडिकल कोर्स के लिए चाहिए कितने अंक?
मेडिकल या अन्य तकनीकी कोर्सेज, जैसे कि आर्किटेक्चर और फार्मेसी, में दाखिला पाने के लिए आपको 12वीं में 65% से 75% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता हो सकती है। इसके अलावा, नीट जैसी प्रवेश परीक्षाओं में सफलता भी महत्वपूर्ण होती है, जो मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश पाने के लिए अनिवार्य है।