लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अब लखनऊ विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदक 31 मई तक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकेंगे। पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले इन पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है।