फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uniraj Admit Card 2025: यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से डायरेक्ट करें डाउनलोड

Tue, 16 Dec 2025 04:19 PM IST
जागृति एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan University Admit Car: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने यूजी और पीजी के कई कोर्सेस की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यहां जानिए डाउनलोड करने की प्रक्रिया...
 
विज्ञापन
प्रवेश पत्र जारी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी की ओर से कॉमर्स, मैनेजमेंट, साइंस, लॉ और डिप्लोमा कोर्सेस के लिए एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। इसमें बीकॉम, बीबीए, पीजीडीबीएफ, पीजीडीसीए विषयों के प्रथम सेमेस्टर के एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। 

विज्ञापन


एमएससी फिजिक्स के तृतीय सेमेस्टर और एलएलबी के प्रथम और तृतीय दोनों सत्रों के जारी किए गए हैं। परीक्षार्थी अधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

ये भी पढ़े: MP NEET PG Counselling 2025: मध्य प्रदेश नीट पीजी राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें पूरा शेड्यूल

एडमिट कार्ड मिलने पर क्या देखें?

छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर छपी सभी डिटेल्स को ध्यान से जांच लें। जैसे अपना नाम, रोल नंबर, कोर्स, सेमेस्टर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय । किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत विश्वविद्यालय से संपर्क करें। याद रहे बिना सही प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़े: HBSE: हरियाणा बोर्ड 12वीं की विशेष आंशिक सुधार परीक्षा की तारीखें घोषित, जनवरी से होंगे एग्जाम; देखें शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


Uniraj Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Admit Card या Examination सेक्शन पर क्लिक करें।
3. रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
4. संबंधित कोर्स और सेमेस्टर चुनें।
5. सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
6. परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
7. परीक्षा से जुड़े नए अपडेट्स के लिए नियमित रूप से uniraj.ac.in चेक करते रहें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें