फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 हजार से ज्यादा स्कूलों के साथ 46 हजार शौचालय निर्मित, पोखरियाल ने लोकसभा में साझा की ये जानकारी

Mon, 08 Jul 2019 05:35 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय प्रायोजित राष्ट्रीय मध्यम शिक्षा अभियान (आरसीए) के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में 31 मार्च तक 8,663 नए माध्यमिक विद्यालय और 46,280 शौचालयों का निर्माण किया गया है। यह अहम जानकारी लोकसभा में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आरएमएसए के तहत 2017-18 और 2018 -19 में समग्र शिक्षा इफेक्टिव, 12,896 नए माध्यमिक विद्यालय, 53,789 अतिरिक्त स्कूल, 66,286 शौचालय और स्कूलों में 11,933 पीने के पानी की सुविधा को मंजूरी दी गई है।

इनमें से, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने बताया है कि 12,100 नए स्कूल फंक्शनल हो गए हैं। साथ ही यह भी बताया कि 8,663 नए स्कूल, 37,546 अतिरिक्त कक्षाओं, 46,280 शौचालयों का निर्माण और 10,093 स्कूलों में पेयजल सुविधा का प्रावधान 31 मार्च, 2019 तक किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसके अलावा, पोखरियाल ने कहा कि 2018-19 में समाग्र शिक्षा के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए 44 सेकेंडरी स्कूल्स और 851 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में नई स्ट्रीम की शुरुआत करवाई है। 

देश में सेकेंडरी शिक्षा को एक जैसा करने के लिए 2009 से 2017-18 तक RMSA लागू था।
इनका लक्ष्य माध्यमिक विद्यालयों तक पहुंच बढ़ाना, स्कूल भवन, एडिशनल्स कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, कला और शिल्प कक्षों, शौचालयों, पेयजल सुविधाओं आदि जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें