फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम में नए भारतीय प्रबंधन संस्थान की स्थापना को मंजूरी, IIM अहमदाबाद के मार्गदर्शन में होगा संचालन

Sun, 02 Jun 2024 08:15 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIM In Assam: असम को एक नया आईआईएम मिलने वाला है। यह आईआईएम गुवाहाटी के पास खुलने वाला है। इस बात की जानकारी असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा साझा की गई है।
विज्ञापन
Assam CM, PM Modi - फोटो : X (@narendramodi, @himantabiswa)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIM Guwahati: असम को एक नया आईआईएम मिलने वाला है। इस बात की जानकारी असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "2023 में हमारे अनुरोध के बाद, पीएम मोदी ने गुवाहाटी के पास एक भारतीय प्रबंधन संस्थान को मंजूरी देकर असम के लोगों को एक विशेष उपहार दिया है।"

विज्ञापन


सीएम ने आगे लिखा, "इस उपहार के बाद यह उन शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया, जहां IIT, AIIMS, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और अब IIM है।"

उन्होंने आगे कहा, "पिछले 18 महीनों में, हमने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और शिक्षा मंत्रालय के सामने एक मजबूत मामला पेश किया। असम ने इस प्रयास के लिए बेहतरीन भूमि और तैयारी में सहायता की पेशकश की। अब IIM अहमदाबाद, गुवाहाटी में आने वाले IIM का मार्गदर्शन करेगा।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें