सुप्रीम कोर्ट में कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की मांग वाली याचिका को सोमवार तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं अब शिक्षा मंत्रालय की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 1 जून को बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में अपना फैसला सुना सकते हैं। रविवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ चर्चा और उनसे प्राप्त सुझावों पर विचार करने के पश्चात मंगलवार को सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर घोषणा करने वाले हैं।