फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Budget: 2030 तक इस सेक्टर में नौकरियों की आएगी बहार, ऑरेंज इकोनॉमी में 20 लाख पेशेवरों की होगी जरूरत

Sun, 01 Feb 2026 01:13 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Union Budget 2026:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी को संसद में बतौर वित्त मंत्री अपना रिकॉर्ड 9वां केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट में रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में कई अहम कदम उठाए गए हैं। सरकार ने कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है और एवीजीसी क्षेत्र को समर्थन देने का प्रावधान बजट 2026 में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Union Budget 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Union Budget: 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया और इस तरह देश के संसदीय इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।  शिक्षा बजट में स्वास्थ्य सेवा, लेखांकन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में कौशल और शिक्षा बढ़ाने की योजना शामिल की गई है।

विज्ञापन


इसमें रोजगार के अवसर बढ़ाने पर खास ध्यान दिया गया है। मंत्री ने कहा, "केंद्रीय बजट 2026-27 आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत की आर्थिक प्राथमिकताओं पर केंद्रित है, जिसमें विकास, स्थिरता और समावेशी विकास पर विशेष बल दिया गया है।"

AVGC क्षेत्र में कंटेंट क्रिएटर लैब्स की योजना

AVGC यानी तहत एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स क्षेत्र में पेशेवरों की बढ़ती मांग को देखते हुए 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि छात्रों को शुरुआती स्तर से ही आधुनिक क्रिएटिव तकनीकों का प्रशिक्षण मिल सके और भविष्य में इस उद्योग में करियर बनाने के लिए वे तैयार हों।

क्या है AVGC?

  • एनिमेशन: एनिमेशन का मतलब है चित्रों या आइडियाज़ को चलती हुई इमेज या वीडियो में बदलना। इसका इस्तेमाल फिल्मों, टीवी शोज और ऑनलाइन वीडियो में होता है।
  • विजुअल इफेक्ट्स (VFX): VFX यानी स्पेशल इफेक्ट्स, जो कंप्यूटर की मदद से बनाए जाते हैं। फिल्मों में सुपरहीरो उड़ते हैं, बम फटता है या फैंटेसी दुनिया दिखाई जाती है, वह VFX के जरिए संभव होता है।
  • गेमिंग: गेमिंग में वीडियो और मोबाइल गेम्स बनाए जाते हैं। इसमें कहानी, ग्राफिक्स और इंटरैक्टिव डिजाइन शामिल होते हैं। यह बच्चों और युवाओं दोनों में बहुत लोकप्रिय है।
  • कॉमिक्स: कॉमिक्स में चित्र और टेक्स्ट के जरिए कहानी बताई जाती है। सुपरहीरो, एडवेंचर और फैंटेसी जैसी कहानियां कॉमिक्स में बहुत पसंद की जाती हैं।
विज्ञापन

शिक्षा और रिसर्च में नई पहल

सरकार ने बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक क्षेत्रों के पास 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप बनाने की योजना बनाई है। साथ ही, हर जिले के STEM संस्थानों में छात्राओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके अलावा, चार टेलीस्कोप सुविधाओं को नया रूप दिया जाएगा या सुधार किया जाएगा, ताकि छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए बेहतर अवसर मिल सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें