इतना मिला आवंटन
बजट के अनुसार केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) को कुल 10129.41 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। वहीं नवोदय विद्यालय समिति (NVS) को 6,025 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसके अलावा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के लिए 681.79 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
| संगठन |
बजट 2026-27 (करोड़) |
| नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
6025.00 |
| केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) |
10129.41 |
| राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) |
681.79 |
पिछले 2 वर्षों की तुलना में कैसा रहा बजट?
शिक्षा से जुड़े प्रमुख संस्थानों के बजट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) का बजट जहां वास्तविक 2024-25 में 5,370.79 करोड़ रुपये था, वहीं बजट 2026-27 में इसे बढ़ाकर 6,025 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे स्पष्ट है कि ग्रामीण छात्रों की शिक्षा पर सरकार का फोकस बढ़ा है।
वहीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) को सबसे बड़ा आवंटन मिला है। 2024-25 में 8,727 करोड़ रुपये से बढ़कर 2026-27 में इसका बजट 10,129.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो शहरी और केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
एनसीईआरटी (NCERT) के बजट में भी निरंतर इजाफा हुआ है। वास्तविक 2024-25 में 517.42 करोड़ रुपये के मुकाबले बजट 2026-27 में इसे 681.79 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे पाठ्यपुस्तकों, शोध और शैक्षिक सामग्री के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
| संगठन |
2024-25 (करोड़) |
बजट 2025-26 (करोड़) |
बजट 2026-27 (करोड़) |
| नवोदय विद्यालय समिति (NVS) |
5370.79 |
5750.00 |
6025.00 |
| केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) |
8727.00 |
9503.84 |
10129.41 |
| राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) |
517.42 |
623.16 |
681.79 |
वित्त वर्ष 2026-27 में शिक्षा से जुड़े कुल स्वायत्त निकायों का बजट 16,866.71 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष 15,907 करोड़ रुपये के बजट की तुलना में बढ़ा है।