बजट 2019 में वित मंत्री पीयूष गोयल ने नौकरी करने वाले लोगों के लिए ग्रैच्युटी की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख तक कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह बी कहा कि पिछले पांच साल में रोजगार के मौके बढ़े हैं। सरकार ने छोटे उद्यमियों को अधिक मौके देते हुए रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं। पिछले 5 वर्षों में मुद्रा योजना में 15 लाख करोड़ तक का ऋण दिया है।
सरकार ने मजदूर वर्ग के लिए पेंशन स्कीम की घोषणा की है, साथ ही न्यूनतम मजदूरी में भी वृद्धि कर दी है। यह एक बड़ा फैसला है। आपको बता दें कि अगर आपका EPF कटता है तो आपके लिए बड़ी खबर है, आपको बीमा का लाभ 6 लाख मिलेगा।
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने पेंशन योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ मजदूरों के लिए ये योजना लागू की है। 3 हजार तक का पेंशन इन लोगों के लिए निर्धारित किया गया है।