फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिसेफ ने लॉकडाउन के दौरान छोटे बच्चों की पढ़ाई और स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए दिए टिप्स

Thu, 23 Apr 2020 12:48 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
घर पर बच्चे पढ़ते हुए - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में सभी लोग घर में ही हैं। वहीं सभी शिक्षण संस्थान बंद होने की वजह से बच्चे भी घर में ही है और ऐसे में वे अपने दोस्तों के साथ बाहर खेलने भी नहीं जा सकते हैं। इस स्थिति में बच्चों को संभालना एक चुनौती हो गया है। अभिभावकों की इस मुश्किल को हल करने के लिए यूनाइटेड नेशन्स चिल्ड्रेंस फंड (UNICEF) ने टिप्स दिए हैं। यूनिसेफ ने अपने ट्विटर हैंड पर एक विडियो शेयर किया। UNICEF बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा आदि के लिए कार्य करती है।

UNICEF ने अभिभावकों को दिए ये 5 टिप्स:

बच्चों के लिए एक रूटीन बनाएं: 
  • लॉकडाउन के दौरान बच्चों के साथ मिलकर एक रूटीन बनाएं जिसमें मनोरंजन, पढ़ाई और खेलने जैसी चीजे शामिल हों।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा:
  • बच्चे इंटरनेट से काफी कुछ सीखते हैं परंतु सुरक्षा के लिहाज से अभिभावकों को इसका ध्यान रखना चाहिए कि कहीं बच्चा इंटरनेट का गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है।



बच्चों के साथ करें खुल कर बात:
  • बच्चे से किसी मुद्दे पर बात करें और यह जानने की कोशिश करें कि उस मुद्दे पर बच्चे को कितना मालूम है। उसके बाद उस मुद्दे से जुड़ी और जानकारी दें। बच्चे की भावनाओं को समझें।
 
विज्ञापन

अपना समय लें: 
  • अपने बच्चों को अगर आप 30 से 40 मिनट पढ़ाना चाहते हैं, तो आप शुरूआत 10 मिनट की क्लास से करें।
विज्ञापन

स्कूल के संपर्क में रहें:
  • लॉकडाउन के दौरान आपने बच्चे के स्कूल के संपर्क में रहें। स्कूल के अध्यापकों से बात करते रहें साथ ही उनकी गाइडेंस भी लेते रहें।
यूनिसेफ की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें