आवेदन से पहले ये काम जरूर करें
यूनेस्को इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने से पहले अपना प्रेरणा पत्र (Motivation Letter) और बायोडाटा (CV/Resume) तैयार रखें। आवेदन पूरी तरह अंग्रेज़ी या फ्रेंच में ही करना है। अगर आपके दस्तावेज इन भाषाओं में नहीं हैं, तो उनका सरल अनुवाद तैयार रखें। साथ ही यह ध्यान रखें कि आपका संपर्क नंबर और ईमेल अगले 6 महीने तक चालू रहें।
इंटर्नशिप में वेतन मिलेगा?
यूनेस्को इंटर्नशिप पैसे नहीं देती, यानी कोई वेतन या मुआवजा नहीं मिलेगा। आपका आवेदन यूनेस्को के प्रबंधकों द्वारा देखा जाएगा और 6 महीने तक पोर्टल पर रहेगा। अगर आपका चयन होता है, तो प्रबंधक आपसे सीधे संपर्क करेंगे; अगर 6 महीने तक कोई संदेश नहीं आता, तो समझ लें कि आपका आवेदन स्वीकार नहीं हुआ।