फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career: कला और व्यापार में है रुचि, तो समझें आभूषणों के ट्रेंड; बीएससी इन ज्वेलरी डिजाइन कोर्स से मिलेगी सफलता

Fri, 22 Nov 2024 10:45 AM IST
आकाश कुमार ऋतु गुलाटी प्रोफेसर, ज्वेलरी डिजाइन

सार

BSc In Jewellery: आभूषण डिजाइन या ज्वेलरी डिजाइन के क्षेत्र में आपकी रचनात्मकता, सुंदरता और कारीगरी को खासा महत्व दिया जाता है। यह कोर्स उनके लिए बेहद उपयोगी है, जो कला और व्यापार, दोनों में रुचि रखते हैं और ज्वेलरी उद्योग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
 
विज्ञापन
jewellery - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSc In Jewellery: वो दिन लद गए, जब करिअर के विकल्प सिर्फ सिविल सेवा, लॉ, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, मेडिकल या इंजीनियरिंग तक ही सीमित थे। जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे करिअर को लेकर युवाओं का दृष्टिकोण भी बदलता जा रहा है। अब छात्र अलग-अलग कॅरिअर विकल्पों और बेहद खास क्षेत्रों की तलाश में रहते हैं। ऐसा ही एक क्षेत्र है आभूषण डिजाइन या ज्वेलरी डिजाइन का। इस क्षेत्र में आपकी रचनात्मकता, सुंदरता और कारीगरी को खासा महत्व दिया जाता है।

विज्ञापन


यह डिग्री छात्रों को केवल कलात्मक दुनिया के लिए ही तैयार नहीं करती, बल्कि उन्हें तकनीकी जानकारी, व्यावसायिक समझ और स्थिरता से भी रूबरू करवाती है, जो आज के प्रतिस्पर्धी बाजार में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल हैं। यह कोर्स उनके लिए बेहद उपयोगी है, जो कला और व्यापार, दोनों में रुचि रखते हैं और ज्वेलरी उद्योग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

डिजाइन का विज्ञान

ज्वेलरी डिजाइन केवल अंगूठी या नेकलेस (हार) का डिजाइन बनाने से कहीं अधिक है। इसमें ज्वेलरी के सांस्कृतिक महत्व को समझना, फॉर्म, फंक्शन, मटेरियल और बाजार की मांग को ध्यान में रखना भी शामिल है। बीएससी कोर्स के जरिये आप ज्वेलरी के पूरे जीवनचक्र के विभिन्न पहलुओं को समझ पाते हैं।

बहुमूल्य धातुओं की केमिस्ट्री

बेशक ज्वेलरी डिजाइन में कलात्मक अभिव्यक्ति का विशेष स्थान है, लेकिन इसके साथ तकनीकी ज्ञान का होना भी जरूरी है। कोर्स के दौरान धातु और रत्नों के बारे में जानने से लेकर कंप्यूटर-आधारित डिजाइन तकनीकों में महारत हासिल करने की शिक्षा दी जाती है। इसमें जेमोलॉजी, 3डी मॉडलिंग और बहुमूल्य धातुओं की केमिस्ट्री भी सिखाई जाती है। यह कोर्स तकनीकी ज्ञान और रचनात्मकता के बीच संतुलन बनाता है, जिससे छात्र खुद को बाजार के अनुरूप तैयार कर पाते हैं।

फैशन ट्रेंड्स की समझ

ज्वेलरी डिजाइनर को सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि उपभोक्ता के व्यवहार और फैशन के रुझानों की भी समझ होनी चाहिए। इस कोर्स मेंें फैशन ट्रेंड्स, वैश्विक बाजार और खरीदार की मानसिकता जैसे विषयों पर भी ध्यान दिया जाता है। इससे छात्र ऐसे डिजाइन बना सकते हैं, जो न सिर्फ दिखने में सुंदर और आकर्षक हों, बल्कि उपभोक्ता और बाजार के रुझानों में भी पूरी तरह से फिट बैठते हों। 
विज्ञापन

ई-सेलर बन, बनाएं वैश्विक पहचान

छात्र आभूषण डिजाइनर, आभूषण स्टाइलिस्ट, जेमोलॉजिस्ट, मर्चेंडाइजर और उद्यमी के तौर पर अपना कॅरिअर बना सकते हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग के बढ़ते विस्तार के जरिये ज्वेलरी डिजाइनर ई-सेलर के रूप में अपनी वैश्विक पहुंच बना सकते हैं। ऐसे में छात्र अपनी रचनाओं को न सिर्फ विदेश तक पहुंचा सकते हैं, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर बिना किसी बिचौलिये के अपने उत्पादों को बेच भी सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें