UKPSC Assistant Accountant Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से सहायक लेखाकार भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना शुक्रवार, 28 अक्तूबर को जारी कर दी गई है। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 661 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक, लेखाकार और विभिन्न अन्य पदों के लिए आयोजित किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 28 अक्तूबर से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2022 तक है।