UKPSC Forest Guard: परीक्षा नौ अप्रैल को होगी
यूकेपीएससी फ़ॉरेस्ट गार्ड परीक्षा नौ अप्रैल, 2023 को 13 जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होने वाली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियों को भरना है।
UKPSC Forest Guard: वेतनमान 21 हजार से 69 हजार रुपये
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से उत्तराखंड वन विभाग, फॉरेस्ट गार्ड वेतनमान 21,700 रुपये - 69,100 रुपये (लेवल-3) है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे।