फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए, कम रहे तो क्या होगा?

Sat, 25 Apr 2026 10:07 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UK Board Result Passing Marks 2026: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे आज 10 बजे जारी कर दिए। अगर परीक्षा में कम अंक आते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। छात्रों के पास स्क्रूटनी और सुधार परीक्षा जैसे विकल्प होते हैं, जिनकी मदद से वे अपने अंकों को बेहतर कर सकते हैं।  UBSE UK Board Result 2026 Live

UK Board 10th Result 2026 Direct Link
UK Board 10th Result 2026 Direct Link

विज्ञापन
Uttarakhand UK Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ने की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट अगर आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। परीक्षा के बाद भी छात्रों के पास कई विकल्प होते हैं, जिनकी मदद से वे अपनी शैक्षणिक स्थिति सुधार सकते हैं।

विज्ञापन


कक्षा 10 की परीक्षाएं 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गईं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक चलीं।

 UBSE UK Board Result 2026 Live

कितने अंक वाले होंगे पास?

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। यानी अगर किसी छात्र के कुल अंक 33% से कम हैं, तो उसे फेल माना जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड छात्रों की कक्षा में उपस्थिति (attendance) को भी ध्यान में रखता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्र नियमित रूप से पढ़ाई में शामिल रहा है।

स्क्रूटनी और सुधार परीक्षा के लिए किन्हें मिलेगा मौका?

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों के लिए स्क्रूटनी और सुधार परीक्षा की सुविधा दी जाती है। अगर किसी छात्र को अपने परिणाम पर शक होता है, तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें उसकी उत्तर पुस्तिका को दोबारा जांचा जाता है ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई अंक जोड़ने या जांच में गलती तो नहीं हुई है। इसमें कॉपी दोबारा नहीं पढ़ी जाती, सिर्फ अंकों की जांच की जाती है।

इसके अलावा, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते, वे सुधार परीक्षा (Improvement Exam) दे सकते हैं। इसमें वे 10वीं या 12वीं के किसी एक या अधिक विषय की परीक्षा दोबारा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं। जो भी अच्छे अंक मिलते हैं, वही अंतिम माने जाते हैं। इससे छात्रों को अपने परिणाम बेहतर करने का एक और मौका मिलता है।

 UBSE UK Board Result 2026 Live
विज्ञापन

कैसा रहा पिछले साल का रिजल्ट?

पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 90.77% रहा था। इसमें लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उनका पास प्रतिशत 93.25% जबकि लड़कों का 88.20% रहा था। इससे साफ पता चलता है कि हाईस्कूल में लड़कियों ने बाजी मारी थी। इसी तरह इंटरमीडिएट का कुल परिणाम 83.23% रहा था। इसमें भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया और उनका पास प्रतिशत 86.20% रहा, जबकि छात्रों का 80.10% रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें