फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result 2026: पिछली बार से बेहतर रहा 10वीं-12वीं का प्रदर्शन, जानें कैसा रहा इस बार का रिजल्ट

Sat, 25 Apr 2026 12:09 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UK Board Result 2026 OUT: उत्तराखंड बोर्ड 2026 का रिजल्ट घोषित हो चुका है, जिसमें इस बार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का प्रदर्शन पिछले साल से बेहतर रहा है। पास प्रतिशत में बढ़ोतरी के साथ छात्रों, खासकर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
UK Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। जिन्होंने अभी तक अपना रिजल्ट नहीं देखा है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस बार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में बेहतर देखने को मिला है। 

विज्ञापन


पास प्रतिशत में बढ़ोतरी के साथ छात्रों ने शानदार परिणाम हासिल किए हैं, खासकर बेटियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर बढ़त बनाई है।

UK Board 12th Result 2026: इंटर में 85.11% बच्चे पास

उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का कुल परिणाम 85.11% रहा, जिसमें बालिकाओं ने 88.09% पास प्रतिशत के साथ बढ़त बनाई, जबकि बालकों का पास प्रतिशत 81.93% दर्ज किया गया। श्रेणीवार आंकड़ों के अनुसार 7,814 परीक्षार्थी (7.77%) सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए। वहीं 41,507 (41.32%) प्रथम श्रेणी, 34,987 (34.82%) द्वितीय श्रेणी और 330 (0.32%) तृतीय श्रेणी में सफल घोषित किए गए।

विवरण आंकड़े
कुल पास प्रतिशत 85.11%
बालकों का पास प्रतिशत 81.93%
बालिकाओं का पास प्रतिशत 88.09%
सम्मान सहित उत्तीर्ण 7,814 (7.77%)
प्रथम श्रेणी 41,507 (41.32%)
द्वितीय श्रेणी 34,987 (34.82%)
तृतीय श्रेणी 330 (0.32%)
शीर्ष जिला बागेश्वर (94.81%)

टॉपर्स में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता अव्वल

टॉपर्स सूची में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत और भानजुराम अमर इंटर कॉलेज भुरारानी यूएस नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने 490/500 (98.00%) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर एसवीएम इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश देहरादून के आर्यन ने 489 अंक (97.80%) और तीसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की वंशिका ने 485 अंक (97.00%) प्राप्त किए। जिला स्तर पर बागेश्वर 94.81% परिणाम के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन

UK Board 10th Result 2026: 10वीं में 82.10% बच्चे पास

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 का कुल परिणाम 82.10% दर्ज किया गया, जिसमें बालिकाओं ने 96.07% पास प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि बालकों का पास प्रतिशत 88.03% रहा। श्रेणीवार परिणाम में 7,935 छात्र (7.28%) सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए, 30,734 (28.20%) प्रथम श्रेणी, 46,708 (42.86%) द्वितीय श्रेणी और 14,986 (13.75%) तृतीय श्रेणी में सफल घोषित किए गए।
 
विवरण आंकड़े
कुल पास प्रतिशत 82.10%
बालकों का पास प्रतिशत 88.03%
बालिकाओं का पास प्रतिशत 96.07%
सम्मान सहित उत्तीर्ण 7,935 (7.28%)
प्रथम श्रेणी 30,734 (28.20%)
द्वितीय श्रेणी 46,708 (42.86%)
तृतीय श्रेणी 14,986 (13.75%)
शीर्ष जिला बागेश्वर (96.98%)

 

टॉपर्स में अक्षत गोपाल अव्वल

टॉपर्स सूची में एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर नैनीताल के अक्षत गोपाल ने 491/500 (98.20%) अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर एसवीएम इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी के ईशांत कोठारी और जीबी पंत जीआईसी खैरना नैनीताल की भूमिका (बालिकाओं में टॉपर) ने 490 अंक (98.00%) के साथ संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त किया। वहीं विवेकानंद वीएमआईसी मंडलसेरा बागेश्वर के योगेश जोशी ने 489 अंक (97.80%) के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें