फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board 12th Results: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की सुधार परीक्षा का रिजल्ट घोषित, तुरंत यहां से करें डाउनलोड

Fri, 03 Oct 2025 01:17 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UK Board 12 Improvement Result OUT: उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 12वीं की सुधार परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UK Board Class 12th Improvement Results: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज, 3 अक्तूबर 2025 को कक्षा 12वीं सुधार परीक्षा के नतीजे जारी कर दी है। जिन छात्रों ने यूके बोर्ड इंटरमीडिएट/हाई स्कूल कम्पार्टमेंट परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूके बोर्ड सुधार परीक्षा स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। यूके बोर्ड कक्षा 12वीं की सुधार परीक्षा 2025 4 अगस्त से 11 अगस्त, 2025 तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी।

यूके बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में जिन छात्रों ने एक या एक से अधिक विषयों में 33% से कम अंक प्राप्त किए थे, उन्हें सुधार या कम्पार्टमेंट परीक्षा 2025 में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक के साथ-साथ समग्र अंक में भी न्यूनतम 33% प्राप्त करना आवश्यक है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

छात्र यूके बोर्ड कक्षा 10, 12 कम्पार्टमेंट परिणाम 2025 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • अब  कंपार्टमेंट परिणाम 2025 पर क्लिक करें।
  • यूके बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2025 डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उसे डाउनलोड कर लें और अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास रख लें।

कैसा रहा इस बार का रिजल्ट?

इस बार कक्षा 12 इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,06,358 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल मिलाकर 83.23% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें 80.10% छात्र और 86.20% छात्राएं पास हुई हैं।
 
उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में अनुष्का कुमारी ने टॉप किया है, जिन्होंने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर रैंक-1 हासिल की। दूसरे स्थान पर केशव भट्ट और कोमल कुमारी ने 489 अंक लेकर रैंक-2 साझा की, जबकि तीसरे स्थान पर आयुष सिंह रावत रहे, जिन्होंने 484 अंक प्राप्त किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें