फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC: फर्जी ऑनलाइन कार्यक्रमों पर यूजीसी की चेतावनी, 10 डेज एमबीए जैसे ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकन से बचें

Wed, 24 Apr 2024 05:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने कहा, उच्च शिक्षा संस्थानों को भी यूजीसी नियमों के अनुसार किसी भी ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रम की पेशकश करने के लिए यूजीसी से अनुमोदन प्राप्त करना आवश्यक है।

विज्ञापन
UGC - फोटो : x/@ugc_india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने फर्जी ऑनलाइन कार्यक्रमों के खिलाफ लोगों को बचने की चेतावनी दी है। कहा, कुछ संगठन '10 डेज एमबीए' ऑनलाइन कार्यक्रम पेश कर रहे हैं। जबकि एमबीए प्रोग्राम की पढ़ाई और पाठ्यक्रम को मंजूरी देनी वाली संस्था एआईसीटीई ने इस प्रकार के किसी कोर्स को मंजूरी नहीं दी है। इसलिए छात्रों से आग्रह है कि वे ऐसे किसी कोर्स में दाखिला न लें।

यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने कहा, उच्च शिक्षा संस्थानों को भी यूजीसी नियमों के अनुसार किसी भी ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रम की पेशकश करने के लिए यूजीसी से अनुमोदन प्राप्त करना आवश्यक है।

ऑनलाइन कार्यक्रमों की पेशकश करने के लिए मान्यता प्राप्त एचईआई (उच्च शिक्षा संस्थानों) की एक सूची deb.ugc.ac.in पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा, इसलिए हितधारकों को किसी भी ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदन करने या प्रवेश लेने से पहले ऑनलाइन कार्यक्रम की वैधता सुनिश्चित करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें