फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC: पीजी और ISHAN UDAY स्कॉलरशिप पर बड़ा अपडेट, छात्र तैयार कर लें दस्तावेज, NSP पर जल्द शुरू होंगे आवेदन

Sat, 01 Aug 2026 06:46 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC Scholarship 2026: यूजीसी ने बताया है कि नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जल्द ही नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज (NSPG) और ईशान उदय स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की तारीख अलग से जारी की जाएगी। संस्थानों को 15 दिनों के भीतर आवेदन सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
छात्रवृत्ति (Scholarship) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC Scholarship 2026: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से मिलने वाली दो प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। आयोग ने बताया है कि नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज (NSPG) और ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन शुरू होने की तारीख और पूरा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। दोनों छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन केवल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे।

उच्च शिक्षण संस्थानों को दिए गए क्या निर्देश?

यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) के इंस्टीट्यूशनल नोडल ऑफिसर्स (INO) को निर्देश दिया है कि एनएसपी पर प्राप्त छात्रवृत्ति आवेदनों का सत्यापन, स्वीकृति, त्रुटियों की पहचान या अस्वीकृति 15 दिनों के भीतर पूरी करें।

इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को आवेदन में किसी प्रकार की कमी या गलती होने पर समय रहते उसे सुधारने का अवसर देना है, ताकि पोर्टल बंद होने से पहले वे अपना आवेदन सही तरीके से जमा कर सकें।

इसके अलावा यूजीसी ने संस्थानों से कहा है कि वे पात्र छात्रों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता भी उपलब्ध कराएं तथा यदि कोई समस्या आए तो उसके समाधान में सहयोग करें।

किन छात्रों को मिलेगा लाभ?

  • नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज (NSPG) उन छात्रों के लिए है जो स्नातकोत्तर (PG) स्तर की पढ़ाई कर रहे हैं।
  • ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम विशेष रूप से पूर्वोत्तर भारत (North Eastern Region) के विद्यार्थियों के लिए संचालित की जाती है।

इन दोनों योजनाओं का संचालन यूजीसी द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से किया जाता है।
विज्ञापन

छात्र अभी से रखें ये तैयारी

जो छात्र इन छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। साथ ही आवेदन की तारीख घोषित होते ही समय पर फॉर्म भरने के लिए NSP और UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें