ये भी पढ़ें: UGC: क्या है यूजीसी का इक्विटी कानून, क्यों हो रहा इसका विरोध? जानें पूरा मामला
देश के कई हिस्सों में हो रहा है विरोध
देश के कई हिस्सों में UGC 2026 के नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नई दिल्ली, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलवर, मधुबनी और अन्य शहरों में छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया। समर्थकों का कहना है कि नियमों को सही तरीके से लागू किया जाए तो यह समानता को मजबूत कर सकते हैं। दिल्ली में UGC कार्यालय के बाहर भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए।
ये भी पढ़ें: UGC Bill Row: यूजीसी नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल, जाति-आधारित भेदभाव की परिभाषा पर सवाल
हर संस्थान के लिए अनिवार्य कदम
UGC के नए नियमों के तहत अब हर कॉलेज और विश्वविद्यालय में SC, ST और OBC छात्रों के लिए समान अवसर प्रकोष्ठ स्थापित करना जरूरी होगा। इसके साथ ही, संस्थान स्तर पर Equality Committee भी गठित करनी होगी, जिसमें महिला, SC, ST, OBC और दिव्यांग छात्रों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह समिति छह महीने में एक रिपोर्ट तैयार कर UGC को सौंपेगी। आयोग का मानना है कि इससे शिकायतों की निगरानी बेहतर होगी और संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।