यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC-NET) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 84 विषयों के नतीजे घोषित किए हैं। परीक्षा में 6.07 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 4 हजार से ज्यादा उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए योग्य पाए गए हैं। वहीं, 97 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने पीएचडी में दाखिले के लिए पात्रता हासिल की है।
यूजीसी नेट परीक्षा क्यों जरूरी, स्कोर कैसे देखें?
तीन विषयों की परीक्षा दोबारा होगी
NTA ने जून में हुई परीक्षा के बाद अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के पेपर की समीक्षा कराई थी। विशेषज्ञ समिति ने प्रश्नपत्रों में कई गलतियां पाई थीं। इनमें तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा से जुड़ी गलतियां शामिल थीं। इसके बाद इन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया। NTA ने 16 अगस्त को UGC-NET की आंसर की जारी की थी। इसी दिन अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की दोबारा परीक्षा की घोषणा की गई।
UGC-NET के जरिए भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता तय होती है। इसी परीक्षा से जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए भी उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- का इस्तेमाल कर सकते हैं। परिणाम या स्कोर देखने के लिए दो लिंक सक्रिय किए गए हैं। इसमें एक वैकल्पिक है।
यूजीसी नेट जून 2026 का स्कोर कार्ड इस लिंक पर देखें
यूजीसी नेट का परीक्षा परिणाम देखने के लिए वैकल्पिक लिंक