राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) यूजीसी नेट-2023 के परिणाम बृहस्पतिवार को जारी करेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन ममिडाला जगदीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा, एनटीए 13 अप्रैल को यूजीसी-नेट के परिणाम घोषित करेगी। उम्मीदवार आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।