फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Result 2022 Out Live: यूजीसी नेट जेआरएफ का परिणाम घोषित, एनटीए यूजीसी नेट की वेबसाइट हुई ठप

Sat, 05 Nov 2022 07:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

UGC NET Result 2022 Released Today Live at ugcnet.nta.nic.in: NTA ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए चक्र के परिणामों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं। इससे पहले नेट जेआरएफ रिजल्ट के लिए तारीख की घोषणा यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की थी। 
विज्ञापन
UGC NET JRF 2022 Result Declared - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:37 PM, 05-Nov-2022

NTA UGC NET Result Out But Website is Down

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से शनिवार शाम को यूजीसी नेट परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लेकिन इसके थोड़ी देर बाद ही एनटीए यूजीसी नेट की वेबसाइट ठप हो गई। इससे उम्मीदवारों का परेशानी का सामना करना पड़ा। 


07:19 PM, 05-Nov-2022

Govt Results NTA UGC NET Result 2021-22

एनटीए की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम ntaresults.nic.in/resultservices/UGCNetJune-auth-2022 पर जारी कर दिए गए हैं। परिणाम कम स्कोर कार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या,  जन्म तिथि -- दिन -- महीना ---- वर्ष के क्रम में दर्ज करनी होगी और इसके स्क्रीन पर प्रदर्शित सुरक्षा पिन दर्ज करें। सुरक्षा पिन केस सेंसेटिव होते हैं, अत: सावधानी पूर्वक दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

07:05 PM, 05-Nov-2022

UGC NET Exam साल में दो बार होती है परीक्षा

भारतीय शैक्षणिक संस्थानों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा हर साल दो बार आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
07:02 PM, 05-Nov-2022

Results Govt Jobs NTA UGC NET 2022 Result Declared

07:02 PM, 05-Nov-2022

UGC NET JRF Result Out Check Here

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए चक्र की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिया गया है। यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम की घोषणा शनिवार, पांच नवंबर, 2022 को की गई।

05:26 PM, 05-Nov-2022

UGC NET Result राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2021-22 का परिणाम आज

यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2021-22 का परिणाम पांच नवंबर को घोषित किया जाएगा।

05:25 PM, 05-Nov-2022

UGC NET JRF Result 2021-22

 

04:38 PM, 05-Nov-2022

UGC NET 2022 Result जूनियर रिसर्च फेलोशिप

हालांकि, उम्मीदवारों को यह याद रखना चाहिए कि जेआरएफ यानी जूनियर रिसर्च फेलोशिप पत्र जो प्रदान किया जाता है, वह केवल तीन साल और एक अतिरिक्त वर्ष (कोरोना वायरस संक्रमण के काल में दी गई विशेष छूट) के लिए वैध होगा, जो पुरस्कार पत्र जारी होने के दिन से शुरू होगा। 

04:12 PM, 05-Nov-2022

UGC NET 2022 Result: यूजीसी नेट स्कोर की वैधता

सहायक प्रोफेसरों के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के क्वालिफाई होने के प्रमाण-पत्र की वैधता उम्मीदवार के जीवन भर के लिए मान्य होगी।

03:18 PM, 05-Nov-2022

Sarkari Naukri राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के चरण

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का पहला चरण 09 से 12 जुलाई तक, दूसरा चरण 20 से 23 सितंबर तक, तीसरा चरण 29 सितंबर से 04 अक्तूबर तक और अंतिम चरण 08 से 14 अक्तूबर तक आयोजित किया गया था।

02:15 PM, 05-Nov-2022

UGC NET Result 2022 Live

एनटीए ने उपरोक्त परीक्षाओं की उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी है। इस साल, परीक्षा 09 जुलाई से शुरू होकर 14 अक्तूबर तक चार चरणों में आयोजित की गई थी। 

01:57 PM, 05-Nov-2022

UGC NET EXAM एनटीए ने दोनों सत्र का किया था विलय

इस साल, कोविड-19 के कारण दिसंबर 2021 चक्र में देरी हुई, जून 2022 चक्र में और देरी हुई। इसे नियमित करने के लिए एनटीए ने दोनों सत्र का विलय कर दिया था।

01:33 PM, 05-Nov-2022

UGC NET 2022 Result कब और कहां चेक करें परिणाम

नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूजीसी नेट 2022 परिणाम पांच नवंबर को घोषित किया जाएगा, हालांकि, परिणाम घोषणा समय पर कोई अपडेट नहीं है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

01:25 PM, 05-Nov-2022

UGC NET Result Today

भारतीय शैक्षणिक संस्थानों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा हर साल दो बार आयोजित की जाती है।

01:10 PM, 05-Nov-2022

UGC NET Result 2022 Out Live: यूजीसी नेट जेआरएफ का परिणाम घोषित, एनटीए यूजीसी नेट की वेबसाइट हुई ठप

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के मर्ज किए गए चक्र के परिणामों की घोषणा करेगी। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नतीजे देख सकेंगे। नेट रिजल्ट के लिए तारीख की घोषणा यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें