फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट 2026: री-एग्जाम के नतीजे घोषित; इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का कितना रहा कटऑफ? यहां करें चेक

Fri, 18 Sep 2026 11:37 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

यूजीसी नेट की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी री-एग्जाम के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के नतीजे घोषित - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट की अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों की पुनर्परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इन विषयों की पुनर्परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को हुई थी।
विज्ञापन


जून सत्र की परीक्षा के दौरान तकनीकी और प्रश्नपत्र से जुड़ी समस्याओं के कारण इन तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

समाजशास्त्र के देखें कटऑफ

श्रेणी जेआरएफ कटऑफ अंक जेआरएफ कुल उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर कटऑफ अंक कुल उम्मीदवार केवल पीएचडी कटऑफ अंक कुल उम्मीदवार
अनारक्षित 232 46 206 655 174 1343
अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) 222 32 184 487 154 992
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 224 17 184 220 146 418
अनुसूचित जाति 210 20 168 286 140 630
अनुसूचित जनजाति 200 12 164 174 142 354
दिव्यांग-वीआई-अनारक्षित 218 1 142 16 106 26
दिव्यांग-एचआई-अनारक्षित 188 2 114 18 110 1
दिव्यांग-एलएम-अनारक्षित 226 1 150 11 124 22
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-अनारक्षित 176 1 108 8 - -
दिव्यांग-वीआई-ओबीसी 208 1 120 12 - -
दिव्यांग-एचआई-ओबीसी 122 1 108 3 - -
दिव्यांग-एलएम-ओबीसी 204 1 126 10 116 15
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-ओबीसी 138 1 - - - -
दिव्यांग-वीआई-एससी 186 1 108 7 - -
दिव्यांग-एचआई-एससी 126 1 110 1 - -
दिव्यांग-एलएम-एससी 140 1 130 5 110 10
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-एससी - - - - - -
दिव्यांग-वीआई-एसटी 126 1 116 2 - -
दिव्यांग-एचआई-एसटी 130 1 - - - -
दिव्यांग-एलएम-एसटी 134 1 134 1 114 2
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-एसटी 142 1 - - - -
दिव्यांग-वीआई-ईडब्ल्यूएस 150 1 108 6 - -
दिव्यांग-एचआई-ईडब्ल्यूएस 132 1 108 1 - -
दिव्यांग-एलएम-ईडब्ल्यूएस 144 1 132 4 112 2
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-ईडब्ल्यूएस  

कॉमर्स का कटऑफ

श्रेणी जेआरएफ कटऑफ अंक जेआरएफ कुल उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर कटऑफ अंक कुल उम्मीदवार केवल पीएचडी कटऑफ अंक कुल उम्मीदवार
अनारक्षित 210 124 182 1799 160 3336
अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) 198 80 166 1181 146 2525
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 200 36 166 486 142 979
अनुसूचित जाति 186 37 156 558 138 1142
अनुसूचित जनजाति 182 15 152 237 136 491
दिव्यांग-वीआई-अनारक्षित 180 1 136 16 108 28
दिव्यांग-एचआई-अनारक्षित 174 1 118 14 112 1
दिव्यांग-एलएम-अनारक्षित 176 1 150 28 132 50
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-अनारक्षित 154 1 106 26 - -
दिव्यांग-वीआई-ओबीसी 152 1 118 9 106 3
दिव्यांग-एचआई-ओबीसी 148 1 108 3 - -
दिव्यांग-एलएम-ओबीसी 164 1 136 17 118 32
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-ओबीसी 144 1 - - -
दिव्यांग-वीआई-एससी 114 1 108 4 106 2
दिव्यांग-एचआई-एससी 138 1 116 1 106 -
दिव्यांग-एलएम-एससी 150 1 128 11 - 19
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-एससी 138 1 146 1 106 1
दिव्यांग-वीआई-एसटी - - - - - -
दिव्यांग-एचआई-एसटी 114 1 110 8 - -
दिव्यांग-एलएम-एसटी - - 118 2 - -
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-एसटी - - - - - -
दिव्यांग-वीआई-ईडब्ल्यूएस 140 1 124 8 - -
दिव्यांग-एचआई-ईडब्ल्यूएस 132 1 152 1 144 1
दिव्यांग-एलएम-ईडब्ल्यूएस 166 1 124 4 118 2
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-ईडब्ल्यूएस - - 110 8 108 6
तीसरा लिंग 110 1 106 11 - -

अंग्रेजी का कितना रहा कटऑफ?

श्रेणी जेआरएफ कटऑफ अंक जेआरएफ कुल उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर कटऑफ अंक कुल उम्मीदवार केवल पीएचडी कटऑफ अंक कुल उम्मीदवार
अनारक्षित 226 148 198 2184 172 4540
अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) 214 86 180 1278 156 2866
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 216 26 176 424 150 825
अनुसूचित जाति 202 54 166 807 146 1492
अनुसूचित जनजाति 198 27 164 395 144 816
दिव्यांग-वीआई-अनारक्षित 212 1 156 28 106 60
दिव्यांग-एचआई-अनारक्षित 188 1 116 27 - -
दिव्यांग-एलएम-अनारक्षित 220 1 166 22 132 48
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-अनारक्षित 172 2 106 25 - -
दिव्यांग-वीआई-ओबीसी 164 1 190 1 130 20
दिव्यांग-एचआई-ओबीसी 180 1 106 3 - -
दिव्यांग-एलएम-ओबीसी 176 3 142 15 120 31
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-ओबीसी 154 1 - - - -
दिव्यांग-वीआई-एससी 170 1 114 11 - -
दिव्यांग-एचआई-एससी 142 1 - - - -
दिव्यांग-एलएम-एससी 170 1 136 10 108 17
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-एससी 130 1 - - - -
दिव्यांग-वीआई-एसटी 158 1 112 6 - -
दिव्यांग-एचआई-एसटी - - - - - -
दिव्यांग-एलएम-एसटी 160 1 136 6 108 12
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-एसटी 116 1 - - - -
दिव्यांग-वीआई-ईडब्ल्यूएस 168 1 120 3 - -
दिव्यांग-एचआई-ईडब्ल्यूएस 142 1 112 2 10 4
दिव्यांग-एलएम-ईडब्ल्यूएस 168 1 150 3 - -
दिव्यांग-ओडी एवं एओ-ईडब्ल्यूएस 160 1 - 2 140 2
तीसरा लिंग 140 - - - - -
विज्ञापन

कब हुई परीक्षा?

पुनर्परीक्षा के तहत अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर को पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, वाणिज्य की परीक्षा 9 सितंबर को दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक और समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितंबर को पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। एनटीए ने स्पष्ट किया था कि इन तीनों विषयों की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

कैसे देखें रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘कैंडिडेट एक्टिविटी’ सेक्शन में जाएं।
  • ‘यूजीसी नेट जून 2026 स्कोर कार्ड (पुनर्परीक्षा)’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  • विवरण जमा करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड में विषय, प्राप्त अंक और योग्यता की स्थिति जांचें।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें