एनटीए ने जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश
एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों को आवेदन से पहले सभी निर्देश ध्यान से पढ़ने को कहा गया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन फॉर्म भर सकता है। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक आवेदन करता है, तो केवल अंतिम आवेदन मान्य माना जाएगा और बाकी सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
इसके अलावा, अलग-अलग विषयों के लिए अलग आवेदन करने की अनुमति भी नहीं होगी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय अपना विषय बहुत सोच-समझकर चुनना होगा, क्योंकि फॉर्म जमा होने के बाद विषय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।
एनटीए ने यह भी कहा है कि आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारियां सही और पूर्ण होनी चाहिए। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
ऐसे करें यूजीसी नेट के लिए आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
परीक्षा से पहले रखें ये बातें ध्यान में
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर सक्रिय रखें, क्योंकि परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी एनटीए द्वारा इन्हीं माध्यमों से साझा की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को करेक्शन विंडो की तारीख भी नोट कर लेनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर आवेदन में सुधार किया जा सके।