फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल, रात 11:50 बजे से पहले-पहले भर लें फॉर्म

Tue, 19 May 2026 08:08 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई को समाप्त हो जाएगी। एनटीए ने उम्मीदवारों को समय रहते फॉर्म भरने और फीस जमा करने की सलाह दी है। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर स्वीकार किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
अंतिम तिथि नजदीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अहम सूचना दी है। एजेंसी ने कहा है कि यूजीसी नेट जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 मई 2026 को समाप्त हो जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनटीए के अनुसार उम्मीदवार रात 11:50 बजे तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे। एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन और फीस भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर लें।

फीस जमा करना जरूरी

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि केवल वही आवेदन मान्य होंगे, जिनमें परीक्षा शुल्क सफलतापूर्वक जमा किया गया होगा। फीस जमा किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी।

आवेदन करते समय इन जानकारियों को ध्यान से भरें

एजेंसी ने उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सावधानी से जांचने की सलाह दी है। कई विवरण ऐसे हैं, जिनमें बाद में सुधार की अनुमति नहीं मिल सकती। उम्मीदवारों को विशेष रूप से इन जानकारियों की जांच करनी चाहिए:
  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता और माता का नाम
  • सामाजिक श्रेणी
  • पीडब्ल्यू (दिव्यांग) स्टेटस
  • लिखने में कठिनाई संबंधी जानकारी
  • स्क्राइब की आवश्यकता
  • चयनित विषय
  • परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं

आवेदन के बाद क्या करें?

फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें। यह भविष्य में काम आएगा। एनटीए ने यह भी कहा है कि अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी, नोटिस और अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • UGC NET June 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें