कब तक जमा कर सकते हैं स्क्राइब की जानकारी?
एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार स्क्राइब डिटेल्स जमा करने का पोर्टल निम्न अवधि तक खुला रहेगा:
| प्रक्रिया |
तिथि |
| स्क्राइब डिटेल्स जमा करने की शुरुआत |
18 जून 2026 |
| अंतिम तिथि |
20 जून 2026 |
| अंतिम समय |
शाम 5:00 बजे तक |
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें।
कब होगी यूजीसी नेट जून परीक्षा?
एनटीए के अनुसार यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निम्न तिथियों में आयोजित की जाएगी:
- 22 जून 2026
- 23 जून 2026
- 24 जून 2026
- 25 जून 2026
- 29 जून 2026
- 30 जून 2026
एजेंसी पहले ही अभ्यर्थियों को एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी उपलब्ध करा चुकी है। परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं।
केवल पात्र उम्मीदवारों को दिखेगा विकल्प
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि "Register Scribe Details" बटन केवल उन्हीं PwD और PwBD उम्मीदवारों के लॉगिन में दिखाई देगा, जो स्क्राइब सुविधा प्राप्त करने के पात्र हैं। इसलिए अन्य उम्मीदवारों को यह विकल्प दिखाई नहीं देगा।
सहायता की आवश्यकता होने पर क्या करें?
यदि किसी उम्मीदवार को स्क्राइब पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान कोई तकनीकी या अन्य समस्या आती है, तो वह एनटीए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को यूजीसी नेट से जुड़े सभी नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
ऐसे करें स्क्राइब डिटेल्स रजिस्टर
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके स्क्राइब की जानकारी दर्ज कर सकते हैं:
- UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- उम्मीदवार होमपेज पर उपलब्ध "Register Scribe Details" विकल्प पर क्लिक करें।
- स्क्राइब से संबंधित आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- सभी विवरणों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद जानकारी "View Application Form" और कन्फर्मेशन पेज में दिखाई देगी।