फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून के लिए पंजीकरण शुरू, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22 जून से; NTA ने नए विषय जोड़े

Wed, 29 Apr 2026 09:22 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 29 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई तक चलेगी। परीक्षा 22 से 30 जून के बीच सीबीटी मोड में होगी। यूजीसी ने इस बार एक नया विषय सांख्यिकी (STATISTICS) जोड़ा है।
 
विज्ञापन
UGC NET June 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिस जारी होने के साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और पीएचडी में प्रवेश का अवसर प्रदान करती है। इच्छुक अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूजीसी नेट का फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) जारी रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

नोट करें परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी तारीखें

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित होगी। एग्जाम सिटी की जानकारी 10 जून तक जारी कर दी जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 15 जून 2026 तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

आवेदन में सुधार (Correction Window) की सुविधा 22 से 24 मई 2026 तक दी जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे।
 
घटना तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 29 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
आवेदन सुधार विंडो 22 मई से 24 मई 2026
परीक्षा शहर की सूचना 10 जून 2026 तक
एडमिट कार्ड जारी 15 जून 2026 तक
परीक्षा तिथि 22 जून से 30 जून 2026
आंसर की घोषित की जाएगी
परिणाम घोषित किया जाएगा

यूजीसी नेट का फॉर्म कौन भर सकता है?

शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होना जरूरी है या वह अंतिम वर्ष में हो सकता है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 55% अंक और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD) के लिए 50% अंक निर्धारित किए गए हैं।

आयु सीमा की बात करें तो JRF के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया और फीस

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा। एक अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन फॉर्म भर सकता है।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1150 रुपये, EWS/OBC के लिए 600 रुपये और SC/ST/PwD/थर्ड जेंडर के लिए 325 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

यूजीसी ने एड किए नए विषय

यूजीसी ने विषयों की सूची में नए विषय शामिल किए हैं। यूजीसी ने बताया कि मौजूदा विषयों की सूची में सांख्यिकी (STATISTICS) विषय जोड़ा गया है। इस विषय का पाठ्यक्रम यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा, अतिरिक्त (Additional) विषयों की सूची में फॉरेस्ट्री विषय भी जोड़ा गया है।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों के जरूरी निर्देश

  • यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म 2026 ऑनलाइन 29 अप्रैल से 20 मई 2026 तक उपलब्ध है।
  • उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से ही आवेदन करना होगा।
  • प्रत्येक उम्मीदवार से केवल एक ही आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा।
  • पंजीकरण के लिए वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करें।
  • प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए आधार-आधारित सत्यापन की अनुशंसा की जाती है।
  • आवेदन में सुधार की सुविधा 22 मई से 24 मई, 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें