फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट जून 2026: अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की पुनर्परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी; फटाफट करें डाउनलोड

Sat, 05 Sep 2026 01:32 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 की पुनर्परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार सितंबर में होने वाली परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET June 2026: एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 की पुनर्परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों की यह पुनर्परीक्षा सितंबर में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की मदद से आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड और वचन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

9 और 10 सितंबर को होगी पुनर्परीक्षा

एनटीए के 16 अगस्त 2026 के नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों की पुनर्परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी उम्मीदवारों को 1 सितंबर को जारी एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से पहले ही दी जा चुकी है।

विज्ञापन

 
तारीख विषय शिफ्ट परीक्षा का समय
9 सितंबर 2026 अंग्रेजी शिफ्ट 1 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
9 सितंबर 2026 वाणिज्य शिफ्ट 2 दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
10 सितंबर 2026 समाजशास्त्र शिफ्ट 1 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या या जानकारी में गलती होने पर NTA हेल्पडेस्क 011-40759000 पर संपर्क करें या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल करें।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें

पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UGC-NET June 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
  • कैप्चा/सुरक्षा पिन भरकर सबमिट करें।
  • आपका यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड में अपना नाम, विषय, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, समय और परीक्षा केंद्र ध्यान से जांचें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें