इन तारीखों पर होगी परीक्षा
एनटीए के अनुसार यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निम्न तिथियों में आयोजित की जाएगी:
- 22 जून 2026
- 23 जून 2026
- 24 जून 2026
- 25 जून 2026
- 29 जून 2026
- 30 जून 2026
एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की करें जांच
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें। विशेष रूप से निम्न जानकारी सही होनी चाहिए:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा तिथि
- शिफ्ट और परीक्षा समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- फोटो और हस्ताक्षर
- विषय (Subject) का नाम
यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
अंडरटेकिंग फॉर्म भी डाउनलोड करें
एनटीए ने उम्मीदवारों को अंडरटेकिंग फॉर्म डाउनलोड करने और परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा।
यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
- परीक्षा के लिए स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।