फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET June 2025: यूजीसी नेट जून सत्र के आवेदन फॉर्म में संशोधन का आखिरी मौका, आज बंद होगी सुधार विंडो

Thu, 15 May 2025 11:30 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA UGC NET JUNE 2025: यूजीसी नेट जून सत्र 2025 के लिए आवेदन फॉर्म में संशोधन करने का आज अंतिम अवसर है। उम्मीदवार आज रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करेक्शन विंडो का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET June 2025 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार का आज, 15 मई 2025, अंतिम दिन है। जिन अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट जून सत्र 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और अपने आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती सुधारना चाहते हैं, उनके पास आज रात 11:59 बजे तक का ही समय है।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर लॉगिन करना होगा और करेक्शन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ध्यान रहे कि करेक्शन का मौका केवल एक बार ही मिलेगा। एक बार सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म को दोबारा एडिट नहीं किया जा सकेगा।

UGC NET June 2025: इन जानकारियों को कर सकते है सुधार

  • जन्म तिथि
  • श्रेणी (Category)
  • पिता का नाम
  • माता का नाम

इन जानकारियों में सुधार नहीं किया जा सकता

  • उम्मीदवार का नाम
  • जेंडर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल पता
  • स्थायी और वर्तमान पता
  • परीक्षा शहर (Exam City)

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी/पंजीकरण शुरू:- 16 अप्रैल 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि:- 12 मई 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक) 
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान:- 13 मई 2025 रात 11:59 बजे तक 
  • आवेदन में सुधार करने का मौका:- 14 से 15 मई 2025 तक 
  • शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र:- बाद में सूचित किया जाएगा
  • UGC NET जून 2025 परीक्षा:- 21 से 30 जून 2025 (संभावित तिथियां) 
विज्ञापन

UGC NET June 2025 Correction: स्टेप बाय स्टेप कैसे करें सुधार

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘UGC NET June 2025 Correction Window’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • अपने आवेदन फॉर्म की जानकारी को एडिट करें।
  • आवश्यकतानुसार करेक्शन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी बदलावों को सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट सेव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें