उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ प्रोविजनल आंसर-की को वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि और शुल्क संबंधी जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है
यूजीसी नेट 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी में उम्मीदवार से जुड़ी जानकारी जैसे नाम, परीक्षा तिथि, विषय आईडी, शिफ्ट, प्रश्न आईडी और सही विकल्प आईडी शामिल होती है। विषय विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और उसी के आधार पर UGC NET 2025 का परिणाम तैयार किया जाएगा।
यूजीसी नेट 2025 की मार्किंग स्कीम के अनुसार, पेपर 1 और पेपर 2 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। किसी भी गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन (negative marking) नहीं किया जाएगा। यानी गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटे जाएंगे। उम्मीदवार इस अंकन योजना का उपयोग करके अपने संभावित स्कोर का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं।