यूजीसी नेट एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप दोनों आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से जारी किए जाएंगे। साथ ही इस परीक्षा का आयोजन 18 जून को 83 विषयों के लिए पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), सहायक प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता प्रदान करने के लिए एनटीए द्वारा वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित की जाती है।
पिछले वर्ष तक यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाती थी।
UGC NET June 2024: संपादित किए जाने वाले विवरण
उम्मीदवारों को केवल जन्म तिथि, श्रेणी, पिता का नाम और माता के नाम में परिवर्तन की अनुमति है।
इसके अलावा अभ्यर्थी के नाम, लिंग, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी और पत्राचार पता, परीक्षा शहर में कोई परिवर्तन करने की अनुमति उम्मीदवारों को नहीं है।
UGC NET June 2024: कैसे करें संपादन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- यूजीसी नेट आवेदन पत्र सुधार लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फार्म में संपादन करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- संपादन शुल्क जमा करने के बाद पेज को डाउनलोड कर लें।