फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET JRF 2023: आज से करें यूजीसी नेट जेआरफ के फॉर्म में संशोधन, यह है प्रक्रिया

Thu, 19 Jan 2023 11:12 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET JRF Application 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET 2023) के आवेदन पत्रों को संशोधित करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET JRF 2023 Correction Window : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET 2023) के आवेदन पत्रों को संशोधित करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पूरा कर लिया हो, वे अपने आवेदन पत्र में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। 

परीक्षा विवरण

आवेदन पत्रों में बदलाव करने की प्रक्रिया 20 जनवरी 2023 तक चलेगी। उम्मीदवारों को इस समय अवधि के बीच ही पूरी प्रक्रिया को संपन्न करना होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए साल में दो बार यूजीसी नेट आयोजित करता है। परीक्षा के आयोजन का जिम्मा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के पास है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के सत्र की परीक्षा 21 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 10 मार्च, 2023 को समाप्त होगी।

विज्ञापन


बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर के आवेदन की प्रक्रिया 17 जनवरी को समाप्त हो चुकी है। साथ ही शुल्क भुगतान विंडो भी 18 जनवरी को बंद हो गई है। एनटीए फरवरी के पहले सप्ताह में यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करेगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह में एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें