फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET December Exam: क्या यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों में होगा संशोधन? बदलाव के लिए उठ रही मांग, जानें वजह

Mon, 23 Dec 2024 02:43 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET December Exam: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। पोंगल त्योहार को देखते हुए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यह कदम उठा सकती है। डीएमके सांसद की ओर से भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तारीखों के बदलाव को लेकर आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
UGC NET 2024 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET December Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट दिसंबर की परीक्षा (UGC NET December Exam) का आयोजन  3 से 16 जनवरी, 2025 तक करने वाली है। इसी बीच 15 और 16 जनवरी को होने वाली परीक्षा की तारीखों में बदलाव की मांग उठ रही है। डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने तमिलनाडु की सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति असंवेदनशीलता का हवाला देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से परीक्षाओं को पुनर्निर्धारित करने का आग्रह किया है। सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी दी है।

डीएमके सांसद ने लिखा केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लिखे पत्र में डीएमके सांसद ने कहा कि 15 और 16 जनवरी को पोंगल त्योहार पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पोंगल केवल एक त्योहार नहीं है। यह तमिल गौरव और पहचान का उत्सव है। यह सुनिश्चित करने की मांग की कि किसी भी छात्र को अपनी शिक्षा और अपनी परंपरा के बीच चयन करने के लिए मजबूर न किया जाए। एक्स पर उन्होंने कहा कि मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर यूजीसी नेट की परीक्षा तिथियों में तत्काल बदलाव का आग्रह किया है, जो 15 और 16 जनवरी को पोंगल के दिन निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

 

UGC NET Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी। परीक्षा 85 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में दो खंड शामिल होंगे। दोनों खंडों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और पेपर के बीच कोई समय अंतराल नहीं होगा।

15 और 16 जनवरी को होनी है ये परीक्षाएं

यूजीसी नेट की 15 जनवरी को पहली पाली (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक) में संस्कृत, जनसंचार और पत्रकारिता, जापानी, प्रदर्शन कला - नृत्य/नाटक/रंगमंच, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान, महिला अध्ययन, कानून और नेपाली विषय की परीक्षा होनी है, जबकि दूसरी पाली (दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक) में भारतीय ज्ञान प्रणाली, मलयालम, उर्दू, श्रम कल्याण/कार्मिक प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/श्रम और सामाजिक कल्याण/मानव संसाधन प्रबंधन, अपराध विज्ञान, आदिवासी और क्षेत्रीय भाषा/साहित्य, लोक साहित्य, कोंकणी और पर्यावरण विज्ञान विषय की परीक्षा होनी है। 

16 जनवरी 2025 को पहली पाली (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक) में समाजशास्त्र, फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन और सिंधी की परीक्षा होगी। दूसरी पाली (दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक) में लाइब्रेरी साइंस, पॉलिटिक्स एंड इंटरनेशनल स्टडीज, ह्यूमन राइट्स, , हिंदू स्टडीज, डोगरी, स्पेनिश, कंपेरेटिव स्टडी ऑफ रिलिजन, फिलॉसफी और कश्मीरी की परीक्षा होगी।

जल्द आएगा यूजीसी नेट एडमिट कार्ड

एनटीए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप (UGC NET Exam City Slip) एग्जाम शुरू होने से 8 दिन पहले यूजीसी नेट की वेबसाइट पर जारी करेगा। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से केवल चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार ध्यान रखें कि यह स्लिप एडमिट कार्ड का स्थान नहीं ले सकती और परीक्षा के लिए आपको एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल पहचान पत्र भी लेकर जाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें