फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट दिसंबर 2026: सिटी स्लिप के लिए अभी और करना होगा इंतजार, एनटीए ने बदली तारीख, अब इस दिन होगी जारी

Tue, 24 Nov 2026 11:00 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एनटीए अब यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची 25 नवंबर को जारी करेगा।
  • परीक्षा 14 से 18 और 21 दिसंबर को दो पालियों में होगी।
  • अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
UGC NET December 2026 City Slip - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब यह पर्ची 25 नवंबर को उपलब्ध होगी। एजेंसी ने तारीख बदलने का कारण नहीं बताया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध लिंक से अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकेंगे।

दिसंबर में दो चरणों में होगी परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।

तीन घंटे की होगी परीक्षा

परीक्षा के प्रश्नपत्र में दो भाग होंगे। दोनों भागों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • भाग-1: 50 प्रश्न, कुल 100 अंक
  • भाग-2: 100 प्रश्न, कुल 200 अंक
  • कुल अवधि: 3 घंटे

परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा कक्ष में प्रवेश के लिए एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र दिखाना होगा। केंद्र पर तैनात कर्मचारी अभ्यर्थियों की पहचान की जांच कर सकते हैं और पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा शहर सूचना पर्ची

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘UGC NET City Intimation Slip 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले पृष्ठ पर मांगी गई लॉगिन जानकारी भरें।
  • ‘सबमिट’ पर क्लिक करें। परीक्षा शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • पर्ची जांचकर डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसकी एक प्रति सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें