फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट दिसंबर 2026: केवल रटने से नहीं बनेगी बात, परीक्षा की तैयारी में इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 14 Oct 2026 12:00 PM IST
शिवम तिवारी दुर्गेश पांडेय, एग्जाम एक्सपर्ट

सार

UGC NET December 2026: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को केवल रटने के बजाय विषयों की समझ और नियमित अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए। पेपर-1 में शिक्षण अभिरुचि, तर्कशक्ति, संचार और सामान्य जागरूकता जैसे विषयों की तैयारी जरूरी है। वहीं, पेपर-2 में अपने चुने हुए विषय पर मजबूत पकड़ बनाएं। मॉक टेस्ट, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और समय प्रबंधन से बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन
UGC NET December 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करिअर बनाने और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यूजीसी नेट एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर 2026 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, 28 अक्तूबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 14 से 19 दिसंबर, 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर, और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरी करने के साथ अपनी तैयारी की रणनीति भी बनाएं।
  • दोनों पेपर का सिलेबस देखकर विषयों को छोटे हिस्सों में बांटें और पढ़ाई का लक्ष्य तय करें।
  • रोजाना पेपर-1 और अपने मुख्य विषय की तैयारी के लिए समय निकालें।
  • महत्वपूर्ण तथ्यों और कठिन अवधारणाओं को आसान भाषा में लिखें।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार आवेदन के लिए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं। वहां दिसंबर 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें। इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें, निर्धारित प्रारूप में फोटो व हस्ताक्षर सहित जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें। नाम, जन्मतिथि, विषय और अन्य जानकारियां भरते समय सावधानी बरतें, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।

समझें परीक्षा का पैटर्न

यूजीसी नेट में दो पेपर होते हैं, और दोनों का आयोजन एक ही सत्र में किया जाता है। पेपर-1 में 50 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 100 अंकों के होते हैं। इसमें शिक्षण अभिरुचि, शोध अभिरुचि, तार्किक क्षमता, संचार, आंकड़ों की व्याख्या और उच्च शिक्षा व्यवस्था जैसे विषय शामिल होते हैं। पेपर-2 उम्मीदवार के चुने हुए विषय पर आधारित होता है। इसमें 100 प्रश्न होते हैं और कुल अंक 200 निर्धारित हैं। परीक्षा की कुल अवधि तीन घंटे होती है। दोनों पेपर में सभी प्रश्न अनिवार्य होते हैं।

सिलेबस को सवालों के नजरिये से समझें

सिलेबस पढ़ते समय हर टॉपिक के सामने यह नोट करें कि उससे किस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इससे पढ़ाई केवल तथ्यों को याद करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि परीक्षा की बेहतर तैयारी करने में भी मदद मिलेगी। हर टॉपिक से जुड़ी सवालों का संग्रह बनाएं। किसी अध्याय को पूरा करने के बाद उससे संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को एक जगह संकलित करें और समय-समय पर उन्हें दोबारा हल करें। इससे अपनी समझ का आकलन करने और कमजोर हिस्सों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

हर टॉपिक को दें पर्याप्त समय

कई उम्मीदवार अपने मुख्य विषय पर अधिक ध्यान देते हैं, जिससे पेपर-1 की तैयारी पीछे छूट जाती है। इससे बचने के लिए रोजाना कुछ समय शिक्षण अभिरुचि, शोध अभिरुचि, तार्किक क्षमता, संचार और आंकड़ों की व्याख्या जैसे टॉपिक्स के अभ्यास के लिए निर्धारित करें। हर सप्ताह एक अभ्यास परीक्षा दें और अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें