आवेदन शुल्क
परीक्षा शुल्क उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार निर्धारित है। सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के लिए 1,150 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल के लिए 600 रुपये, और अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/विकलांग व्यक्ति (PwD)/बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (PwbD) के लिए 325 रुपये शुल्क लागू है। उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब “UGC NET DEC 2025 के लिए पंजीकरण” पर क्लिक करें।
- यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “नया पंजीकरण” चुनें।
- पहले से पंजीकृत हैं, तो “लॉगिन” करें।
- आवेदन पत्र भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।