फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET December 2024: दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा का प्रमाण पत्र जारी; जानें कब तक होती है इसकी वैधता

Fri, 28 Mar 2025 07:15 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET December 2024: एनटीए ने दिसंबर 2024 सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा का प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे नीचे प्रमाण पत्र हासिल करने का तरीका जान सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET December 2024 Certificate: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा का प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को यूजीसी नेट दिसंबर 2024 प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।


आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "यूजीसी-नेट दिसंबर 2024 का प्रमाण पत्र अब एनटीए की वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है। यदि किसी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वह ugcnet@nta.ac.in या ecertificate@nta.ac.in पर मेल कर सकता है। अधिक अपडेट या नवीनतम समाचारों के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करते रहें।"

नोटिस यहां देखें

इतने उम्मीदवारों ने पास की थी परीक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का परिणाम 22 फरवरी को घोषित किया गया था। कुल 5,158 उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और सहायक प्रोफेसर के लिए योग्य हुए, 48161 ने सहायक प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की और 1,14,445 केवल पीएचडी प्रवेश के लिए योग्य हुए।

जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर श्रेणी के लिए यूजीसी नेट कट-ऑफ 2024 में अर्थशास्त्र को छोड़कर सभी प्रमुख विषयों के लिए वृद्धि देखी गई।
विज्ञापन

UGC NET Certificate Validity: प्रमाणपत्र की वैधता

यूजीसी नेट सूचना बुलेटिन के अनुसार, सहायक प्रोफेसर के लिए प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन होगी, हालांकि, जेआरएफ पत्र जारी होने की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए वैध होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें