फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC Net Exam 2023: आज यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Mon, 23 Jan 2023 09:03 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC Net Exam 2023 Application Last Date Today: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र के आवेदन की समय सीमा आज समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे दिसंबर परीक्षा के लिए ugcnet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Dec 2022 Last Date: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र के लिए आवेदन की समय सीमा आज यानी 23 जनवरी  2023 को समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे दिसंबर परीक्षा के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर आज ही आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तिथि को आगे बढ़ाया गया है। इससे उन उम्मीदवारों को फायदा होगा, जो किन्हीं कारणों की वजह से आवेदन नहीं कर सके थे। बता दें कि यूजीसी नेट दिसंबर के आवेदन की प्रक्रिया 17 जनवरी को समाप्त हो चुकी थी। जिसे अब 23 जनवरी तक आगे बढ़ाया गया है। एनटीए ने आवेदन शुल्क के भुगतान की आखिरी तारीख भी 23 जनवरी ही तय की है।

बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'असिस्टेंट प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित करने के लिए साल में दो बार यूजीसी नेट आयोजित करता है। परीक्षा के आयोजन का जिम्मा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के पास है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के सत्र की परीक्षा 21 फरवरी, 2023 से शुरू होगी और 10 मार्च, 2023 को समाप्त होगी।

 

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें और भुगतान करें।
  •  इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  •  अब उम्मीदवार पेज को डाउनलोड करें।
  • अब इसे आगे की आवश्यकता के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें