फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Answer Key 2026: कब जारी होगी यूजीसी नेट की आंसर-की? छात्रों का टूट रहा सब्र, सोशल मीडिया पर पूछे सवाल

Fri, 31 Jul 2026 04:19 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट जून की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने में हो रही देरी पर छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई अभ्यर्थियों ने एनटीए से सवाल पूछे हैं। वहीं SFI ने भी आंसर-की तुरंत जारी करने और पूरी प्रक्रिया की तय तारीख घोषित करने की मांग की है।
 
विज्ञापन
UGC NET Answer Key 2026 Delay - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Answer Key: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की अब तक जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई छात्रों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से जवाब मांगा है। वहीं, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने भी आंसर-की जारी करने में हो रही देरी को लेकर एनटीए की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छात्रों ने क्या सवाल उठाए?

आंसर-की जारी न होने पर कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

एक छात्र ने एक्स पर लिखा कि अब यूजीसी नेट की आंसर-की किसी मिथक जैसी लग रही है, जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है लेकिन किसी ने उसे देखा नहीं है। छात्र ने सवाल किया कि क्या एनटीए कॉपियां जांच रहा है, नया संविधान लिख रहा है या फिर अगली नेट परीक्षा का इंतजार कर रहा है?

एक अन्य अभ्यर्थी ने लिखा कि पिछले तीन वर्षों में प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा के 7 से 15 दिनों के भीतर जारी हो जाती थी। इस बार हो रही देरी से छात्रों की चिंता लगातार बढ़ रही है और एनटीए को जल्द आंसर-की जारी करनी चाहिए।

22 से 30 जून तक हुई थी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की थी। कुछ परीक्षा केंद्रों पर आई समस्याओं के कारण प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 जुलाई 2026 को दोबारा परीक्षा भी कराई गई थी।

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाता है। इसके बाद अंतिम आंसर-की और परिणाम घोषित किए जाते हैं।

एसएफआई ने एनटीए पर लगाए गंभीर आरोप

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने कहा है कि यूजीसी नेट आंसर-की जारी करने में लगातार हो रही देरी एनटीए की प्रशासनिक कमजोरी और लाखों छात्रों की चिंताओं की अनदेखी को दिखाती है।

संगठन का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब एनटीए किसी परीक्षा को लेकर विवादों में घिरा है। पिछले कुछ वर्षों में पेपर लीक, तकनीकी गड़बड़ियां, परीक्षा संबंधी अनियमितताएं और प्रशासनिक कमियां लगातार सामने आती रही हैं, जिससे छात्रों का भरोसा प्रभावित हुआ है।

एसएफआई ने क्या मांग की है?

एसएफआई ने एनटीए से मांग की है कि-
  • यूजीसी नेट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की बिना किसी और देरी के जारी की जाए।
  • आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि पहले से घोषित की जाए।
  • फाइनल आंसर-की और JRF व पीएचडी एडमिशन से जुड़े परिणामों का स्पष्ट शेड्यूल जारी किया जाए।
  • परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

कब जारी होगी यूजीसी नेट की आंसर-की?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ही कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एनटीए आज शाम 6 बजे तक या फिर कल तक उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। हालांकि, फिलहाल एनटीए ने प्रोविजनल आंसर-की जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट पर ही भरोसा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें